/> /> /> /> /> /> /> /> /> /> />
Engineering Category


Academic Category


Todays' Thought
Life isn’t about finding yourself. Life is about creating yourself.
- George Bernard Shaw
ज़िन्दगी खुद को खोजने के बारे में नहीं है . ज़िन्दगी खुद को बनाने के बारे में है |
- जार्ज बर्नार्ड शा


    Quantitative Aptitude : Problem on Age Question & Answer in Hindi (Level-1)

  Level-1 Ques. in 

1.
दो छात्रों की उम्र में 12 वर्ष का अन्तर है | यदि चार साल पहले बड़े छात्र की उम्र छोटे छात्र की उम्र की दो गुनी थी तो छोटे छात्र की उम्र ज्ञात कीजिये |
अ.  10 साल
ब.  8 साल
स.  12 साल
द.  15 साल

2.
10 साल बाद मोहन की उम्र अपनी 2 साल पहले की उम्र से 4 गुनी हो जाएगी | मोहन की वर्तमान उम्र क्या है ?
अ.  5 साल
ब.  6 साल
स.  8 साल
द.  10 साल

3.
एक पिता की वर्तमान उम्र उसके पुत्र की वर्तमान उम्र के 4 गुने से 2 वर्ष ज्यादा है | 5 वर्ष बाद, पिता की उम्र उसके पुत्र की उम्र के 3 गुने से 5 वर्ष अधिक हो जायेगी | पुत्र की वर्तमान उम्र ज्ञात कीजिये |
अ.  12 साल
ब.  11 साल
स.  13 साल
द.  15 साल

4.
मोहन सोहन से 6 वर्ष छोटा है | यदि उन दोनों की उम्र का अनुपात 3:5 है तो मोहन की उम्र क्या है
अ.  2 वर्ष
ब.  3 वर्ष
स.  5 वर्ष
द.  8 वर्ष

5.
P तथा Q की उम्र का कुल योग , Q तथा R की उम्र के कुल योग से 20 वर्ष ज्यादा है | R , P से कितने वर्ष छोटा है ?
अ.  15 साल
ब.  20 साल
स.  22 साल
द.  16 साल